कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस

हर साल 16 नवंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। इतिहास में आज का दिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज है।

Story Highlights
  • आज विजय दिवस को नहीं जाना भूल, इस दिन भारतीय वीरों ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  हर साल 16 नवंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। इतिहास में आज का दिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज है। इस युद्ध में भारत की जीत के बाद बांग्लादेश बना था। 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर को शुरू हुआ और 13 दिनों तक चला। युद्ध आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को समाप्त हुआ। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी के कुल 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

ये भी पढ़े-  शिक्षक संकुल बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

इसी के तहत आज यानि शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौर विकासखंड अमरौधा में एसडीएम (अतिरिक्त मजिस्ट्रेट) शालिनी उत्तम के समक्ष बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत, सड़क सुरक्षा गीत, योग कार्यक्रम आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

AKHI

विजय दिवस पर आधारित लघु नाटिका में बालिकाओ द्वारा 16 दिसंबर 1971 के उस दृश्य को जिसमे भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराया था, की सजीव झाकी राशिका, कीर्ति, आरोही, कशिश, सोनल, पिंकी, लाडली मुस्कान, अनामिका आदि बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत की गयी।

RAJ1

ये भी पढ़े-  परिषदीय स्कूलों के सभी बच्चों को किताबें बंटी या नहीं बीएसए को देना होगा प्रमाणपत्र

समारोह के अंत में एसडीएम (अतिरिक्त मजिस्ट्रेट 2) शालिनी उत्तम ने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओ द्वारा आज भारत में सेना के तीनो अंगो में अपनी सेवाए दी जा रही हैं। आज नारी न केवल सीमा पर बंदूक चला रही हैं बल्कि प्लेन भी चला रही हैंI उक्त जानकारी देते हुए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक दलेला ने कहा कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अनूठी एवं सराहनीय पहल जिसमें जनपद की समस्त महिला अधिकारियो द्वारा केजीबीवी की 5-5 बालिकाओ के साथ मैपिंग करते हुए बालिकाओ को स्वयं के जीवन संघर्षो को साझा करते हुए उनका सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा हैI इस अवसर पर अखिलेश कुमार यादव (एआरपी विज्ञान), वार्डन गोदावरी, रंजीता, दीक्षा, रेनू, श्वेता सेंगर, सीता त्रिवेदी, श्रीनारायण कुशवाहा, ब्रज मोहन, साधना अंजू आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button