उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

दोस्त की शादी से लौट रहे कानपुर देहात के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के पश्चात जैसे ही शव गांव पहुंचा,परिजनों में कोहराम मच गया।घटना बेला कानपुर मार्ग पर हुई

Story Highlights
  • तेज रप्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई
  • शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

पुखरायां। दोस्त की शादी से लौट रहे कानपुर देहात के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के पश्चात जैसे ही शव गांव पहुंचा,परिजनों में कोहराम मच गया।घटना बेला कानपुर मार्ग पर हुई।जानकारी के मुताबिक शिवली कस्बा निवासी आरिफ पुत्र अरमान अली की बारात बुधवार को बेला क्षेत्र के मलौसी गांव गई थी।आरिफ के दोस्त अंकित उर्फ चंदन सोनकर,मयंक,गोलू,और अभिषेक उर्फ सिद्धू यादव कार से बारात में शामिल होने गए थे।शादी समारोह के बाद चारों दोस्त कार से शिवली कस्बा लौट रहे थे।रास्ते में बेला कानपुर मार्ग पर बरकसी मोड के पास तेज रप्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।हादसे में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने गोलू पुत्र शिवकुमार गौतम को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। गोलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं गुरुवार शाम पोस्टमार्टम उपरांत जब मृतक का शव शिवली कस्बा स्थित उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की मां मुन्नी देवी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button