कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात पुलिस ने जालौन से एक अभियुक्त को दबोचा, न्यायालय में किया जा रहा पेश

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के अन्तर्गत महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना भोगनीपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 05.10.2025 को मु0अ0सं0 338/2025 (धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस) थाना भोगनीपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें बाद में धारा 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

थाना भोगनीपुर पुलिस ने दिनांक 30.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त राहुल पुत्र नेकसे (उम्र करीब 22 वर्ष) को चाँदापुर मोड़, कानपुर-झांसी हाइवे से गिरफ्तार कर लिया। राहुल जालौन जिले के थाना कालपी, ग्राम छौक का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है। यह गिरफ्तारी महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति कानपुर देहात पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button