कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिगाई के पास से हुई अभियुक्त की पकड़।

रूरा: जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान क्रम में, दिनांक 12.03.2026 को थाना रूरा पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार मु0अ0सं0 079/2026 धारा 65(2)/352 बीएनएस व 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट बनाम रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रूरा जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था।

थाना रूरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक-18.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर नामित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली थाना रूरा पुलिस टीम- थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज और का0 666 गौरव यादव ।

ये भी पढ़े- अमन यात्रा लाइव एक्सक्लूसिव: साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, संघर्ष से शिखर तक की पूरी कहानी

Related Articles

AD
Back to top button