कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान अन्तर्गत हुई बैठक, दिये गये निर्देश

नैनो यूरिया और वर्मी कंपोस्ट जैसे विकल्पों को बढ़ावा देने पर रहा मुख्य फोकस।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान 2026-27 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। जिलाधिकारी द्वारा उर्वरकों के अंधाधुन्ध/अत्यधिक उर्वरकों के प्रयोग को नियंत्रित करने तथा औद्योगिक इकाईयों में अवैध परिसंचलन, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग एवं तस्करी को रोकने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य में अनुकूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से त्रिस्तरीय समिति का गठन किये जाने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा कहा गया कि जनपद में उर्वरकों का प्रयोग मानक के अनुसार तथा पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से खसरा एवं खतौनी के आधार पर ही किया जाये।

जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक तहसील/ब्लॉक स्तर पर 100 ग्राम पंचायतें जिनमें उर्वरक का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में किया जाता है, उन्हें चिन्हित कर उर्वरकों का प्रयोग मानक अनुसार कराया जाये। समय-समय पर मृदा परीक्षण/नमूना कराया जाये जिससे कि मिट्टी की गुणवत्ता की जांच की जा सके। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाये साथ ही हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट, जैव उर्वरक का प्रयोग किया जाये। यूरिया एवं डी0ए0पी0 उर्वरकों के विकल्प के रूप में अमोनियम सल्फेट, नैनो यूरिया, एन0पी0के0, सिंगल सुपर फास्फेट एवं नैनो डी0ए0पी0 के प्रयोग के लिये कृषकों को जागरुक किया जाये। कृषकों को मांग के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाये।

किसी भी प्रकार का उर्वरक कृषकों को खरीदने के लिये बाध्य न किया जाये। समस्त प्रतिनिधि उर्वरक प्रदायकर्ता, समस्त थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उक्त नियमों तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के नियमों के अनुसार ही कृषकों में उर्वरक का वितरण किया जाये।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उप कृषि निदेशक, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, समस्त उर्वरक प्रदायकर्ता कम्पनी प्रतिनिधि, समस्त थोक उर्वरक विक्रेता, समस्त सहायक विकास अधिकारी (कृषि)/कृषि रक्षा/सहकारिता, कृषक उत्पादक संगठन से कृषक अशोक सेंगर, बलजीत सिंह एवं प्रमोद कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button