कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में फायरिंग: बबलू और गिरीश घायल, अनिल मिश्रा गिरफ्तार

सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव में कल, 22 जून 2025 को फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें बबलू पुत्र श्याम मनोहर और उनके भाई गिरीश घायल हो गए।

कानपुर देहात: सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव में कल, 22 जून 2025 को फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें बबलू पुत्र श्याम मनोहर और उनके भाई गिरीश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद मिश्रा उर्फ अनिल पुत्र स्व. माता प्रसाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनिल मिश्रा शराब के नशे में अपने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने उसे गाली देने से मना किया, तो अनिल घर के अंदर से हथियार ले आया और जान से मारने की नीयत से उन दोनों पर फायर कर दिया। फायरिंग में बबलू की कोहनी में और उनके भाई गिरीश के सीने में मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने बबलू की तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा में मु0अ0स0 104/25 धारा 352, 351, 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अनिल मिश्रा की निशानदेही पर उसके घर से एक तमंचा, 3 जिंदा कारतूस और 7 खाली कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button