कानपुर देहात में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की 13 बीघा फसल जलकर राख
पुलिस व राजस्व टीम ने लिया जायजा, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप,की मुआवजे की मांग

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव में आज सोमवार को हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से किसानों की 13 बीघा फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से फसल को पहले ही काफी नुकसान पहुंचा था।
बची हुई फसल से गुजर बसर की उम्मीद लगाए किसानों की मेहनत पर बिजली के जर्जर तार टूटकर गिरने से पानी फिर गया।इस अग्निकांड में अयोध्या प्रसाद,देव सिंह,रोहित,बृजेंद्र सिंह,कन्हैयालाल,देवेंद्र कुमार, करन सिंह,निर्मल राजपूत और नंदकिशोर इत्यादि किसानों की फसल जलकर खाक हो गई।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।
पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग पर जर्जर तारों को न बदलने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा और विभाग की अनदेखी ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है।
ये भी पढ़े- kanpur news: आग लगने से खेतों में खड़ी पचास बीघे फसल जली



