कानपुर देहात: यूपी बोर्ड परीक्षा में सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर के छात्र छात्राओं का दबदबा
प्रबंधक प्रदीप सचान बोले कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं

पुखरायां। गुरुवार को घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर के छात्र छात्राओं ने हाइस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया।इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र वैभव ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।वहीं छात्रा महक ने 86 प्रतिशत,उमम शेख ने 85 प्रतिशत,अरुण ने 85 प्रतिशत, अलोक नायक ने 84 प्रतिशत,नंदनी ने 83,नेहा पाल ने 82,आकांक्षा ने 80 तथा लक्ष्मी व आयुषी ने 79 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी योग्यता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
वहीं घोषित परीक्षा परिणाम में हाइस्कूल के छात्र छात्राएं भी पीछे नहीं रहे।हाइस्कूल परीक्षा में बरवा रसूलपुर की छात्रा अँसरा नाज ने 87.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया।वहीं अनुष्का ने 86.50,साक्षी पाल ने 85.17,दीपक सिंह ने 83.50,आदर्श ने 83.17,मो फैजान ने 82.83,प्रिया ने 82.83.पल्लवी कटियार ने 82.50,ब्रजलता ने 82.17,आलोक कुमार ने 82.67,सिद्धार्थ ने 81.50, आंशी ने 81,शानू देवी व श्रशिमा ने 80 तथा आयुष पाल ने 79.67 अंक हासिल कर अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में एक भव्य एवं पारंपरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जहां मेधावियों और उनके अभिभावकों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया।प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र वैभव द्विवेदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।प्रबंधक,प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी मेधावियों का मुंह मीठा करा एवं माल्यार्पण कर उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रबंधक प्रदीप सचान ने कहा कि यह सफलता हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है।उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है।
इस अवसर पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा।विद्यालय परिवार ने परीक्षा में सफल सभी छात्र छात्राओं को उनकी अपार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर आसीन होने की कामना की।छात्र छात्राओं ने भी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया तथा भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर,वकील,इंजीनियर, शिक्षक बनकर समाज सेवा करने की बात कही।इस मौके पर विद्यालय संस्थापक धर्मपाल सचान,अध्यक्ष कुलदीप सचान,प्रधानाचार्य संदीप कुमार,उपप्रधानाचार्य मो जमील,सह संस्थापक चंद्रपाल सचान समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।



