कानपुर देहात: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा बनारअलीपुर को दी गई सड़क की हुई नाप जोख
1300 मीटर लंबी सड़क की हुई नाप-जोख, औद्योगिक क्षेत्र जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

सुशील त्रिवेदी,अकबरपुर। कानपुर देहात की रनिया विधानसभा के अंतर्गत अकबरपुर ब्लॉक के बनारअलीपुर गांव के निवासियों को अब आवागमन की पुरानी समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। सदर विधायक और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए अकबरपुर हाईवे से बनारअलीपुर तक 1300 मीटर लंबी सड़क बनवाए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
आज मंगलवार को इसी स्वीकृत रोड की नाप-जोख का कार्य किया गया। जे.ई. प्रशांत कुमार और सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती ने बनारअलीपुर से अकबरपुर हाईवे तक रोड की पैमाइश की।
औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी सुगमता
सभासद प्रतिनिधि बबलू भारती ने बताया कि सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला द्वारा यह रोड इसलिए बनवाई जा रही है, क्योंकि इस मार्ग से जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लोगों को अकबरपुर से माती, नबीपुर और अकबरपुर से बारा जैनपुर जाने में काफी कठिनाई होती थी। यह नई रोड बनने से क्षेत्रीय लोगों का समय बचेगा और उनका आवागमन सुगमता तथा सुरक्षा के साथ हो पाएगा।
उन्होंने बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख विजयलक्ष्मी द्वारा इस पर खड़ंजा निर्माण कराया गया था, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसी पुराने रास्ते पर अब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा आरसीसी रोड (RCC Road) बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई है। जैसे ही ग्रामीणों को इस सड़क निर्माण की जानकारी हुई, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग प्रफुल्लित मुद्रा में आकर मंत्री को धन्यवाद दिया।



