कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

बरौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

आरोपियों में कैलई गांव निवासी मोहम्मद जलील, मोहम्मद सुबराती, मोहम्मद इलियास और तीन अन्य शामिल हैं। थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री पोस्ट की थी, जिससे क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका बन गई थी।

ये भी पढ़े- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 33 उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला,देखे लिस्ट

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Related Articles

AD
Back to top button