कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: होमगार्ड परीक्षा देने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, भतीजा घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डेरापुर। डेरापुर क्षेत्र की मोहिनी पत्नी इंद्रेश यादव निवासी नगला नंथू थाना सैंपई जनपद इटावा अपने भतीजे देवराज के साथ कानपुर की ओर होमगार्ड की परीक्षा देने जा रही थीं। रास्ते में सत्यम शिवम सुंदरम हॉस्पिटल के सामने मवई मुक्ता गांव के पास सड़क हादसा हो गया।

हादसे में मोहिनी देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी इंचार्ज बिहार घाट राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला मीठा शरबत भाजपा जिला अध्यक्ष ने जल दान को बताया सबसे बड़ा पुण्य


 

Related Articles

AD
Back to top button