कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

केन्द्रीय बजट जन सामान्य की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला : सांसद देवेंद्र सिंह भोले

जनपद मुख्यालय स्थित लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा तैयार किया गया वर्तमान बजट समावेशी के साथ साथ जन सामान्य की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट कहा जायेगा, इतना ही नहीं बजट में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल कर दिया गया है।

Story Highlights
  • वेतनभोगी वर्ग के लिए 12 लाख 75 हजार रुपये आय तक कोई टैक्स नहीं
  • वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में दी गई सारी सुविधाएं पुनः बहाल

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय स्थित लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा तैयार किया गया वर्तमान बजट समावेशी के साथ साथ जन सामान्य की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट कहा जायेगा, इतना ही नहीं बजट में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल कर दिया गया है। श्री भोले आज यहाँ भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात कार्यालय पर बजट सत्र 2025-2026 की प्रमुख विशेषताओं पर पत्रकार वार्ता में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जितेन्द्र सिंह गुड्डन, बृजेन्द्र सिंह, शिव विलास मिश्र, श्यामू शुक्ला आदि उपस्थित रहे। बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सात करोड़ से अधिक किसानों मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान की गई है ऋण तक पहुंच में सुधार के लिए ऋण गारंटी के कवर को बढ़ाया जा रहा है।

पर्यटन में शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को भारत में रोजगार आधारित विकास की चुनौती के रूप में लेते हुए राज्यों के साथ साझेदारी करते हुए उन्हें विकसित किया जाएगा। मखाना के उत्पादन पर संस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। महिलाओं अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को पहली बार उद्यमी बनने वालों के लिए अगले 5 वर्षों में 2 करोड रुपए तक का टर्म लोन उपलब्ध कराया जाएगा। बजट में उत्तर प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं का विशेष ध्यान रखते हुए बजट आवंटित किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button