लखनऊ

केरल रवाना होने से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने मलयालम में किया ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि मुझे आदि शंकराचार्य और श्री नारायण गुरु की पवित्र भूमि पर लौटने का सौभाग्य मिला है। मेरा केरल का दौरा आज से प्रारंभ हो रहा है

लखनऊ,अमन यात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल दौरे पर रहेंगे। केरल रवाना होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मलयालय भाषा में ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल में शाम को परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री में शुमार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक भी बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी हाल में ही होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ का आज केरल का दौरा है। योगी आदित्यनाथ आज कासरगोड़ से शुरू होने वाली केरल विजय यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल रवाना होने से पहले ट्वीट किया कि मुझे आदि शंकराचार्य और श्री नारायण गुरु की पवित्र भूमि पर लौटने का सौभाग्य मिला है। मेरा केरल का दौरा आज से प्रारंभ हो रहा है मैं आपको सफलता की यात्रा में शामिल करता हूं। जय श्री राम।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केरल में भी भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व का मुद्दा उठाती रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता की रही है।

yogi mallu

ऐसे में पार्टी केरल के चुनाव में अब उनका चेहरा आगे रखना चाहती है। जिससे कि हिंदू वोट को एक रखा जा सके। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक तथा देश में हिंदुत्व का एक बड़ा चेहरा बन चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा केरल के विधानसभा चुनाव के पहले ही केरल में बेहद सक्रिय करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले की केरल के साथ ही हैदराबाद में भी परिवर्तन यात्रा में शामिल हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button