कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कोल्ड स्टोरेज अग्निकांड: अकबरपुर SDM करेंगे मजिस्ट्रेट जांच

बारा टोल के पास हुई घटना में एक की मौत, एक घायल; 15 दिन में सौंपनी होगी सुरक्षा मानकों के पालन की जांच रिपोर्ट

कानपुर देहात। दिनांक 10/11 नवंबर 2025 की रात में अकबरपुर तहसील के ग्राम बारा (निकट बारा टोल) स्थित मे. श्री आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज में आग लगने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। इस अग्निकांड में कार्यरत एक युवक की मृत्यु हो गई थी और एक युवक घायल हुआ था।

जिलाधिकारी ने इस घटना की मजिस्ट्रीयल / प्रशासनिक जांच के लिए उप जिलाधिकारी, अकबरपुर को नामित किया है। जांच का उद्देश्य आग लगने की घटना के कारणों, व्यक्ति की मृत्यु और घायल होने के कारणों का पता लगाना है।

जांच समिति का गठन

नामित मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक जांच समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल हैं:

  • अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
  • पुलिस क्षेत्राधिकारी, अकबरपुर
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कानपुर देहात
  • अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड, पुखरायाँ
  • अधिशासी अभियन्ता, प्रा.ख., लो.नि.वि.
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अकबरपुर

समिति को निर्देशित किया गया है कि वे घटना के कारणों के साथ-साथ यह भी जांचें कि क्या प्रतिष्ठान में निर्धारित औद्योगिक भवनों की सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा था अथवा नहीं। नामित मजिस्ट्रेट और समिति के सभी सदस्यों को साक्ष्यों के साथ अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या 15 दिवस के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button