लखनऊउत्तरप्रदेश

क्या यूपी में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? सीएम कार्यालय ने जारी किया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक ''राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है. कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.''

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक ”राज्य में पूर्ण तालाबंदी लागू करने की आवश्यकता नहीं है. कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा.”

24 घंटों में 28,287 नए कोविड मामले सामने आए

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 28,287 नए कोविड मामले सामने आए हैं. प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,08,000 है. अब तक 6,61,311 लोग रिकवर हो चुके हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ”कल प्रदेश में 2,00,751 सैंपल्स की जांच की गई. जिसमें से लगभग 1 लाख सैंपल्स  RT-PCR के हैं. अब तक प्रदेश में 3,84,00,000 से ज्यादा सैंपल्स की जांच हो चुकी है.”

नवनीत सहगल ने आगे बताया कि ”अब तक प्रदेश में कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ 91,25,397 लोगों को दी गई है. अब तक 16,16,822 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है.”

Related Articles

AD
Back to top button