उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत किये गए आहार व विटामिन वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी बहनों आशा बहनों को स्वयं सहायता समूह की बहनों को पोषक आहार सेनेटरी पैड विटामिन वितरण करने का काम कर रहे हैं.

कानपुर देहात,सौरभ मिश्रा संवाददाता : केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी संगठन द्वारा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी बहनों आशा बहनों को स्वयं सहायता समूह की बहनों को पोषक आहार सेनेटरी पैड विटामिन वितरण करने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में आज रसूलाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी भाजपा महिला मोर्चा कानपुर देहात की जिला उपाध्यक्ष डॉ स्वप्निल सिंह , मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा वर्मा सेक्टर अध्यक्ष आरती तिवारी , एंनजीवीओ से रूबी कुशवाहा, मनीषा पटेल ने सेनेटरी पैड पोषक आहार व विटामिन का वितरण किया डॉक्टर डॉ स्वप्निल सिंह ने भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पूर्व के 8 वर्षों में महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को बताया व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर आशाबहुओं सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button