कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गोवध निवारण अधिनियम में फरार चल रहे दो वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर गोवध निवारण अधिनियम मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि अमरौधा कस्बा निवासी नईम व सुखसौरा निवासी मिस्टर अली के विरुद्ध सितंबर 2024 में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार को चौकी प्रभारी देवीपुर एस आई रामकिशन वर्मा ने हलधरपुर ओवरब्रिज के पास छापामारी कर फरार चल रहे आरोपियों नईम व मिस्टर अली को दबोच लिया।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button