पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन शातिरों को दबोचा
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

- कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस की एक और सफलता
- आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल,एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद
- अपराधियों में खौफ
पुखरायां। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में खौफ है।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शिवली थाना क्षेत्र के सरैया लालपुर निवासी सूरज सिंह,नितिन सिंह व महेश सिंह के विरुद्ध विगत दिनों थाना रूरा पर एक मोटरसाइकिल चोरी मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।आरोपियों ने रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा रूरा नहर मार्ग पर घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार को पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर चोरी की गई मोटरसाइकिल,एक अवैध देशी तमंचा मय दो जिंदा कारतूस समेत दबोच लिया।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



