कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

ग्राम पंचायत तोड़ा मोहम्मदपुर में विकास कार्यों की जांच हेतु समिति गठित, जाने जांच की वजह

डीएम ने अनियमितता की शिकायत पर दो सदस्यीय टीम गठित की

Story Highlights
  • युवा कल्याण अधिकारी और PWD अभियंता नामित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने विकास खंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत तोड़ा मोहम्मदपुर में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई दिनांक 25 सितंबर 2025 को प्राप्त एक शिकायती प्रार्थना पत्र/शपथ पत्र के संदर्भ में की गई है। शिकायतकर्ता मुन्नी देवी पाल (निवासी बंसनपुरवा, मजरा तोड़ा मोहम्मदपुर) ने ग्राम प्रधान पर मानकविहीन कार्य कराने और भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र दिनांक 18 अप्रैल, 2019 के प्रावधानों के तहत गठित इस जांच समिति में जिला युवा कल्याण अधिकारी और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अभियंता विमल मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान दोनों की उपस्थिति में, सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष, बिंदुवार और तकनीकी मूल्यांकन सहित संयुक्त प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार करें। यह रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट/जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर देहात को उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट पर दोनों अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कार्रवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य और अभिलेख संलग्न किए जाएं।

ये भी पढ़े- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित       

Related Articles

AD
Back to top button