वाराणसी

चकिया: रियल सिंघम DSP रघुराज के नगर भ्रमण पर‌ निकलते ही पसर जाता है सन्नाटा, किसी भी प्रकार की हिलाहवाली नहीं होगी बर्दास्त….. चुस्त रहनी चाहिए सुरक्षा व्यवस्था…..

चकिया, चंदौली। शुक्रवार की देर शाम रियल सिंघम डीएसपी रघुराज व कोतवाल मुकेश कुमार जब कोतवाली के रंगरूट जवानों के साथ नगर भ्रमण पर निकले तो एक बार समूचा नगर में सन्नाटे की स्थिति बन गई। भारी पुलिस फोर्स को देख नगर के लोग पूरी तरह चकित हो उठे। डीएसपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर भ्रमण पर निकले हुए थे। नगर भ्रमण के दौरान नगर वासियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए अवांछित तत्वों को सलाखों के अंदर भेजने की भी बात कही।

IMG 20221216 WA0111

बतादें कि रियल सिंघम डीएसपी रघुराज देर शाम नगर भ्रमण पुलिस के जवानों के साथ कर रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान नगर वासियों को डीएसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अवांछनीय तत्वों की खैर नहीं है। अवांछनीय तत्व अपना रास्ता बदल लें अन्यथा सलाखों के अंदर जाने के लिए तैयार रहें। वही नगर भ्रमण के दौरान भारी पुलिस फोर्स देख नगरवासी एक बार चकित हो उठे। ‌नगर वासियों को डीएसपी ने सत प्रतिशत सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की नगर वासियों व क्षेत्र वासियों को परेशानियां होती है तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। यही नहीं डीएसपी ने कहा कि सर्किल की व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। उन्हें जल्दी पकड़ कर सलाखों के अंदर भेजने का कार्य पुलिस करेगी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस की नजर संदिग्ध व्यक्तियों व नगर में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर बराबर बनी हुई है।

IMG 20221216 WA0112

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button