जागरूकता पहल: विश्व मधुमेह दिवस पर टेंडर पाम अस्पताल में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर
14 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डायबिटीज, कार्डियोलॉजी और नेत्र सहित कई रोगों का मुफ्त चेकअप

लखनऊ। विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के अवसर पर, राजधानी के अमर शहीद पथ सर्विस लाइन स्थित टेंडर पाम सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कल, 14 नवंबर शुक्रवार को एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और परामर्श मुफ्त दिए जाएंगे।
यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
किन रोगों का होगा निशुल्क इलाज?
इस शिविर में न केवल मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित मरीजों को देखा जाएगा, बल्कि कार्डियोलॉजी (हृदय), नेफ्रोलॉजी (किडनी), नेत्र (आँख), डर्मेटोलॉजी (त्वचा) सहित जनरल मेडिसिन के मरीजों को भी निशुल्क चिकित्सा सलाह दी जाएगी।
समाजसेवी और पत्रकार प्राग दत्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टेंडर पाम अस्पताल इलाज के लिए बेहतर माना जाता है और यह पहल गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत लाभप्रद होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी बीमारियों के प्रति जागरूकता और इलाज के लिए मेडिकल कैंप आयोजित करती है, और इस दिशा में यह निजी पहल सराहनीय है।
जागरूकता है उद्देश्य
भारत में डायबिटीज एक महामारी का रूप ले चुकी है। इसी को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह के खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक मरीज समय से अस्पताल परिसर में (लुलु मॉल के निकट) पहुंचकर इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं और अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।



