उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं सीडीओ सौम्या के विशेष प्रयासों से जनपद कई क्षेत्रों में रहा अव्वल

मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अवगत कराया गया कि जनपद कानपुर देहात समूह गठन में सातवें स्थान पर, हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय झंडा बनाया जाने में दूसरे स्थान पर एवं सीसीएल समूह (बैंक क्रेडिट लिंकेज) संबंधी प्रगति में जनपद प्रथम स्थान पर रहा।

Story Highlights
  • समूह द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में जनपद दूसरे स्थान पर रहा

कानपुर देहात,अमन यात्रा।  बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि कल दिनांक 19 जुलाई 2022 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अवगत कराया गया कि जनपद कानपुर देहात समूह गठन में सातवें स्थान पर, हर घर तिरंगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय झंडा बनाया जाने में दूसरे स्थान पर एवं सीसीएल समूह (बैंक क्रेडिट लिंकेज) संबंधी प्रगति में जनपद प्रथम स्थान पर रहा।

ये भी पढ़े- राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को ज्यादा से ज्यादा वादों का किया जाये निस्तारण

यह जनपद के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि जनपद की मुख्य विकास अधिकारी की विशेष पहल से यह सम्भव हो पाया, बताते चले कि कल दिनांक 19 जुलाई 2022 को आहूत विडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव महोदय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों को पुन सराहा गया एवं इसी तरह कार्य करते हुए जनपद को ऊंचाइयों में पहुंचना है। यह संभव प्रयास जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button