कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने अभियोजन कार्यो की समीक्षा, दिये निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन ने पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जाए जिससे अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाए कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सज़ा से बच नहीं सकते हैं।

Story Highlights
  • न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल अभियोजन पैरवी कर लंबित पुराने मामलों का हो शीघ्र निस्तारणः जिलाधिकारी
कानपुर देहात ,अमन यात्रा :  जिलाधिकारी नेहा जैन ने पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलाई जाए जिससे अपराधी किस्म के लोगों को यह मैसेज जाए कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सज़ा से बच नहीं सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित लंबित मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए शीघ्र किये जाये निस्तारण।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत परिक्षित कराया जाए तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक के दौरान में ई-प्रासी क्यूशन डाटा फिडिंग, समन तामिला इत्यादि कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने मौजूद शासकीय अधिवक्ताओं एवं अभियोजन के अधिकारियों से न्यायालयों में साक्षियों की उपस्थिति और उनके पक्षद्रोही होने के कारणों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व अभियोजन विभाग से कहा कि समन तामीली समयबद्ध होनी चाहिए। अधिकतम साक्षियों को न्यायालयों के समक्ष परीक्षित कराया जाए। अकारण साक्षियों की वापसी ना होने पाए, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में सफल अभियोजन पैरवी कर लंबित पुराने मामलों का निस्तारण शीघ्र हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह व शासकीय अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button