कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में सर्पदंश से किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम; गांव में छाया शोक

तीन बीघे खेत के सहारे परिवार का पालन-पोषण करने वाले किसान की मौत से रोजी-रोटी का संकट गहराया।

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद क्षेत्र के पोवा गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना से परिवार में शोक छा गया।मृतक की पहचान 60 वर्षीय शिवबहादुर के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक शिवबहादुर शनिवार को अपने खेत पर बने मकान के पास खड़े थे।तभी एक जहरीले सर्प ने उनमें पैरों में डस लिया।जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन शिवबहादुर को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।शिवबहादुर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के भतीजे जयवेंद्र यादव ने बताया कि शिवबहादुर के पास करीब तीन बीघे कृषि योग्य भूमि थी और वे खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी श्यामदुलारी,पुत्र हिमांशु,रिशु,राहुल और पुत्री प्रियंका को छोड़ गए हैं।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।घटना के बाद परिवार में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: बीआरसी सरवनखेड़ा में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का सफल समापन, शिक्षकों ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने का लिया संकल्प


 

Related Articles

AD
Back to top button