उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

टोल-फ्री नम्बर के जरिए अभिभावक भी ऊपर तक पहुंचा सकेंगे परिषदीय स्कूलों की समस्याएं

परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजनान्तर्गत बच्चों को नियमित रूप से प्रतिदिन स्वादिष्ट, गुणवत्तायुक्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है कि नहीं के प्रभावी अनुश्रवण हेतु परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर टोल फ्री नंबर लिखा जाएगा।

Story Highlights
  • परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम मेन्यू के अंत में टॉल फ्री नंबर 1800-1800-666 लिखवाना हुआ अनिवार्य 

लखनऊ / कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजनान्तर्गत बच्चों को नियमित रूप से प्रतिदिन स्वादिष्ट, गुणवत्तायुक्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है कि नहीं के प्रभावी अनुश्रवण हेतु परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर टोल फ्री नंबर लिखा जाएगा। अब विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, शिक्षकों को अनुपस्थिति सहित अन्य शिकायतों के लिए अभिभावकों को दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। घर बैठे ही अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर 1800-1800-666 जारी किया गया है।

ये भी पढ़े-  बच्चे नहीं करेंगे स्कूलों की साफ-सफाई

यह टोल फ्री नंबर विद्यालय की दीवार पर मिड डे मील मीनू के अंत में पेंट कराना होगा। इस टोल फ्री नंबर पर कोई भी अभिभावक शिकायत कर सकता है जिन विद्यालयों में इस नंबर को प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं दिखाया गया होगा उन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button