उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

शाखाजनवारा गौशाला के बदहाली का बताया जा रहा वीडियो वायरल

रविवार सुबह सोशल मीडिया पर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव स्थित गौशाला का बताया जा रहा गौशाला की बदहाली का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र पर चर्चा बनी हुई है। आज का कानपुर समाचार पत्र उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार सुबह सोशल मीडिया साइट्स पर शाखा जनवारा गांव स्थित गौशाला का बताया जा रहा वीडियो वायरल हुआ है

घाटमपुर कानपुर नगर। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव स्थित गौशाला का बताया जा रहा गौशाला की बदहाली का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र पर चर्चा बनी हुई है। आज का कानपुर समाचार पत्र उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार सुबह सोशल मीडिया साइट्स पर शाखा जनवारा गांव स्थित गौशाला का बताया जा रहा वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि उक्त गौशाला में लगातार गौवंशों की मौत हो रही है। मृत गौवंशो के शव दो से तीन तीन दिन पड़े रहते हैं। जिन्हें गौशाला संचालक के द्वारा पन्नी से ढक दिया जाता है। वही अधिकतर गोवंश बीमार है और एक-एक कर प्रतिदिन उनकी मौत हो रही है। वायरल वीडियो के संबंध में उपजिलाधिकारी घाटमपुर यादुवेंद्र सिंह बैस से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया जानकारी की जा रही है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। व्यवस्थाएं बेहतर बताई गई है,फिर भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button