कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए होगी ऑनलाइन गोष्ठी 

परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ऑनलाइन गोष्ठी या यूट्यूब सेशन का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2022 को पूर्वाहन 11.00 से 12.30 बजे तक होगा.

कानपुर देहात : परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु ऑनलाइन गोष्ठी या यूट्यूब सेशन का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2022 को पूर्वाहन 11.00 से 12.30 बजे तक होगा जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। विद्यालय से बाहर के अनामांकित दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व उनका नामांकन निकट के विद्यालय में कराने तथा उनके विकास की योजना बनाने के लिए उक्त गोष्ठी का अयोजन किया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन को प्रेरित / उन्मुखीकृत किया जाना है । इस हेतु डेढ़ घंटा अवधि की ऑनलाइन गोष्ठी या यूट्यूब सेशन का आयोजन दिनांक 13 जुलाई 2022 को पूर्वाहन 11.00 से 12.30 बजे तक किया जा रहा है। इस गोष्ठी में सभी प्रधानाध्यापकों को प्रदान की गई लिंक के द्वारा जुड़ना होगा न जुड़ने वाले प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button