कानपुर देहात

डीएम ने शासन के शीर्ष प्राथमिकता के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में कम प्रगति पर नाराजगी जारी करते हुए लक्ष्य को शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा बनाए जाने के निर्देश दिए.

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जी प्राथमिकताओं के 37 विकास कार्यों की समीक्षा की।  बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विभाग द्वारा रैंकिंग में कमी आई है वह हर हाल में रैंकिंग में सुधार लाएं उन्होंने कहा कि जो डी श्रेणी में पहुंच गए हैं.
dm1 1
ए श्रेणी में आने हेतु लगकर कार्य करें उन्होंने नहर विभाग की समीक्षा करते हुए कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि  अपने कार्य में सुधार लाएं तथा 5 दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण करे वहीं उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में कम प्रगति पर नाराजगी जारी करते हुए लक्ष्य को शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए वहीं जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा बनाए जाने के निर्देश दिए तथा कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यों में प्रगति लाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जो निर्माण कार्य आधे अधूरे पड़े हैं.
dm2 1
उन्हें हर हाल में पूर्ण करें तथा जो पूर्ण  हो गए हैं उसे शीघ्र ही हैंड ओवर भी करें इस मौके पर मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, डीएसटीओ, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन, सीएमओ डॉ राजेश कटियार, बीएसए आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button