कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

ड्रोन कैमरे के द्वारा पुरानी आबादी वाले घरों की गई निगरानी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत राय रामापुर तथा कुटरा गांवों में सोमवार को स्वामित्त्व योजना अंतर्गत ड्रोन कैमरे के द्वारा पुरानी आबादी वाले घरों की निगरानी कराई गई वहीं इस अवसर पर गांवों में चूना इत्यादि डालकर पुरानी आबादी को चिन्हित भी किया गया।

पुखरायां, अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत राय रामापुर तथा कुटरा गांवों में सोमवार को स्वामित्त्व योजना अंतर्गत ड्रोन कैमरे के द्वारा पुरानी आबादी वाले घरों की निगरानी कराई गई वहीं इस अवसर पर गांवों में चूना इत्यादि डालकर पुरानी आबादी को चिन्हित भी किया गया।

ये भी पढ़े-   मोहम्मदपुर में जन आंदोलन करने की सोशल मीडिया के माध्यम से दी है चेतावनी, जाने विवरण

बताते चलें कि सरकार के निर्देशानुसार अब शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खतौनी के तरीके से पुरानी आबादी वाले घरों की घरौनी भी बनाई जाएगी जिनका सर्वे ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल तथा पंचायत सचिव के द्वारा किया जायेगा इसी क्रम में सोमवार को तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत रायरामापुर तथा कुटरा गांवों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर पुरानी आबादी वाले घरों की निगरानी की गई तथा इस दौरान गांवों में चूना इत्यादि डालकर पुरानी आबादी को चिन्हांकित भी किया गया लेखपाल राम आसरे ने बताया कि स्वामित्तव योजना के अंतर्गत गांवों में पुरानी आबादी वाले घरों की खतौनी के तर्ज पर अब घरौनी बनाई जाएगी तथा जो भी मकान उनके नक्शे में पुरानी आबादी में दर्ज है उन सभी का सर्वे गांवों में तैनात लेखपाल तथा पंचायत सचिव के द्वारा कराया जायेगा।इस मौके पर ड्रोन इंचार्ज शान मोहम्मद पंचायत सहायिका सुषमा देवी रामचंद्र मिश्रा श्रीबाबू सफाई कर्मी जगदीश नारायण सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button