कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झबैया गांव में नवाकांत समिति के द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का किया गया शुभारंभ

कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील के अंतर्गत अकबरपुर झबैया गांव में शनिवार को नवाकांत समिति के द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ किया गया।

घाटामपुर, कानपुर। कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील के अंतर्गत अकबरपुर झबैया गांव में शनिवार को नवाकांत समिति के द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर लोगों को समिति की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।शनिवार को कानपुर नगर के अकबरपुर झबैया गांव में नवाकाँत समिति के द्वारा लगवाए गए हैंड पंप का शुभारंभ किया गया।

IMG 20230916 WA0024

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सिंह यादव ने फीता काटकर किया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नवाकांत समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि सोसाइटी देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को पानी,राशन,शिक्षा इत्यादि सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं।साथ ही गरीब बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर तथा महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र खुलवाकर जनहित का कार्य किया जा रहा है।

वहीं सोसाइटी द्वारा अब तक अलग अलग जिलों में 155 हैंड पंप लगवाकर लोगों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है।यह सभी कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इस मौके पर आजाद,रामदास,गंगाराम, गंगाप्रसाद,मनोज,शिवकुमार, ज्वाला,सुदामा प्रसाद,सुधा,सुमन,शिवानी सहित करीब आधा सैकड़ा महिलाएं, पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button