कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

त्योहार के मद्देनज़र जेल गेट पर मुलाकातियों की उमड़ी भीड़, पुलिस ने की व्यवस्था 

स्थित जिला कारागार में एक  समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  स्थित जिला कारागार में एक  समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब कारागार में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।उल्लेखनीय है कि विजयादशमी पर्व के चलते मिलने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई हालांकि जेल कर्मियों ने तुरंत उनके बैठने और पानी पीने की अच्छी व्यवस्था की ताकि किसी भी मुलाकात करने वालों को कोई असुविधा न हो और एक व्यवस्था के तहत उनकी मुलाकात करवा दी गई।

ये भी पढ़े-  शिक्षा में रूपान्तरकारी बदलाव किये जाने की आवश्यकता पर यूनेस्को ने दिया बल

इस संबंध में जिला कारागार के हेड वार्डन ओम शंकर एवं बंदी रक्षक जितेंद्र पटेल ने आनन फानन व्यवस्था को संभाल लिया वहीं कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार व जेलर डॉ. विजय कुमार पांडे डिप्टी जेलर शिवाजी कथा रामदास अपनी देखरेख में घाटमपुर शिवराजपुर रसूलाबाद आदि अनेक ग्रामीण अंचलों से आने वाले मुलाकातियों को मौसम खराब होने के बावजूद समय से अपनों से मिलने के निर्देश जारी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button