थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 14.06.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस टीम कस्बा झींझक में ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते में सहकारी संघ के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेंकिग कर रहे थे कि तभी एक व्यक्ति स्पलेंडर मोटर साइकिल से ओवर ब्रिज की तरफ से आ रहा था

मंगलपुर। जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 14.06.2026 को थाना मंगलपुर पुलिस टीम कस्बा झींझक में ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते में सहकारी संघ के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेंकिग कर रहे थे कि तभी एक व्यक्ति स्पलेंडर मोटर साइकिल से ओवर ब्रिज की तरफ से आ रहा था तो वह व्यक्ति पुलिस के नजदीक आने पर पुलिस वालो को चेकिंग करते हुए देखकर मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर तेज भगाने का प्रयास किया कि पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार संदिग्ध प्रतीत होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए मोटर साइकिल के कागजात तलब किये तो मोटर साइकिल सवार ने अपना नाम ज्ञानी पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी ओरंगाबाद झडा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात बताया लेकिन मोटर साइकिल के कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो पहले इधर-उधर की बाते करता रहा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि यह मोटर साइकिल दिनांक 02/01/2026 को सुभाष नगर स्टेशन रोड़, मुरैना मध्य प्रदेश से चोरी की थी आज में रेलवे स्टेशन के पास अपने निजी कार्य से जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति को जुर्म से अऴगत कराते हुए दिनांक 14.06.2026 को समय करीब 22.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पताः-
1. ज्ञानी उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी ओरंगाबाद झडा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
पूछताछ अभियुक्त- पूछताछ में बताया कि बरामद मोटर साइकिल मैने दिनांक 02.01.2026 को सुभाष ननगर स्टेशन रोड़ मुरैना, मध्यप्रदेश से चोरी की थी । मै चोरी का काम करता हूँ आज मै रेलवे स्टेशन के पास अपने निजी काम से जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।
बरामदगी-
1. 01 मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 304/2019 धारा 323/452/504 भादवि0 थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
2. मु0अ0सं0 160/2026 धारा 35(1) बीएनएसएस व 317(2) बीएनएस थाना मंगलपुर कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री अवनीश कुमार वर्मा
2. 2.हे0का0 155 अवधेश सिंह
3. 3.का0 107 संतोष कुमार
4. का0 842 रघुराज



