कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भुगनियापुर बूथ पर सुनी मन की बात 

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में मन की बात को 1500 अधिक बूथों पर सुना गया जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला द्वारा बूथ नंबर 282 भगुनियापुर में मन की बात को सुना गया प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से मन की बात में कहा चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया।

Story Highlights
  • भाजपा के 15 सौ बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में मन की बात को 1500 अधिक बूथों पर सुना गया जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला द्वारा बूथ नंबर 282 भगुनियापुर में मन की बात को सुना गया प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से मन की बात में कहा चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलेब्रिटी की तरह हो गया है | लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं।

 

भारत ने G-20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को G20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। जब भारत बहुत समृद्ध था, उस जमाने में हमारे देश में और दुनिया में सिल्क रूट की बहुत चर्चा होती थी। ये सिल्करूट व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था। अब आधुनिक जमाने में भारत ने एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर जी-20 में सुझाया किताबें, हमारे जीवन में हमेशा एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाती है | इसलिए, हमें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए |” हमारे शास्त्रों में कहा गया है- जीवेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। अर्थात्, जीवों पर करुणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए।

हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही पशु-पक्षी हैं। ये जीव-जंतु हमारी आस्था के केंद्र में तो रहने ही चाहिए, हमें इनका हर संभव संरक्षण भी करना चाहिए इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला रामजी मिश्रा बालजी शुक्ल विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी शिव विलास मिश्रा अशोक शुक्ला मुनीश बाजपेई अनीता सचान विनय प्रताप सिंह आदि रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button