कानपुर देहात

नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होंगा: एडीजी

मा0 मुख्यमंत्री ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अकबरपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ

कानपुर देहात,अमन यात्रा : अकबरपुर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ के दौरान एडीजी जय नारायण सिंह, कानपुर मंडलायुक्त राजशेखर, आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, अकबरपुर रनियां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, अकबरपुर रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान, अकबरपुर चेयरमैन ज्योतिषना कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

ADG6

वही इस मौके पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए वहीं कानपुर जोन में अकबरपुर कोतवाली को पहला हेल्प डेक्स तैयार कर जिसका शुभारंभ किया गया जबकि हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क तैयार की जाएगी और इस हेल्प डेस्क में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी को तैनात कर महिला उत्पीड़न या अन्य मामलों में उनके द्वारा समस्याएं सुनी जाएंगी और उसका समय एक निस्तारण होगा।

ADG1

मा0 मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद््घाटन करने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होंगा ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाय।

ADG2

उन्होने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाय। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सकें। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके।

ADG3

उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहाॅ लड़किया पढती है इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाय ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जायेंगा।मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर कोतवाली में किया गया जहाॅ  महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।
ADG4

एडीजी ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही है। उन्होने कहा कि नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होंगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर उत्तरोत्तर प्रगति करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है जहाॅ पर केवल महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है।

ADG5

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी की ड्यिूटी लगायी गयी है। यहाॅ पर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जायेंगी तथा उसे प्राप्ति रसीद भी दी जायेंगी।  इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय अन्य विभागों के अधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button