कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बम की धमकी पर सजग हुआ HPCL व प्रशासन

आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कानपुर रिसीविंग स्टेशन व टेर्मिनल के द्वारा बम निरस्तीकरण ड्रिंक किया गया।

अमन यात्रा,कानपुर देहात।आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कानपुर रिसीविंग स्टेशन व टेर्मिनल के द्वारा बम निरस्तीकरण ड्रिंक किया गया |मोक ड्रिल मे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कानपुर रिसीविंग स्टेशन को किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा एचपीसीएल के कंट्रोल रूम को धम्की दी गई की एचपीसीएल मे उसने बम रखा हुआ है | जिस पर कंट्रोल रूम ने ज़िला प्रशासन को सूचित किया|सूचना मिलने पर ज़िला प्रशासन व कानपुर देहात की पुलिस तुरंत मौके पर पहूची और बम निरोधक दस्ता को भी घटना के स्थल पर रवाना किया|

उप महाप्रबंधक की देख रेख में एचपीसीएल के कर्मियों ने एक घंटे तक पसीना बहाया| बम निरोधक दस्ता के इंस्पेक्टर अजब सिंह के घटना स्थल पर पहूच कर स्निफ्फर डॉग द्वारा बम का पता लगाकर बम को निरस्त किया|

IMG 20221211 WA0003

मोक ड्रिल मे बम निरोधक दस्ता द्वारा ट्रेनिंग दी गई जिसमे इंस्पेक्टर अजब सिंह ने सुरक्षा के नियमो के बारे मे सबको सजग किया और आपात स्थिति से निपटने के तरीके बताए|

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अहिभूषण भट्टाचार्य के नेतृत्व में आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया प्रयोग सफल रहा |

IMG 20221211 WA0008

इस मौक़े पर ADM प्रशासन केशव नाथ गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, बम निरोधक दस्ता झाँसी, दिनेश कुमार गौतम थानाध्यक्ष गजनेर , गजेंद्र सिंह पामा चौकी इंचार्ज अहिभूषण भट्टाचार्य उप महाप्रबंधक कानपुर पाइपलाइन, रंजन दस्तिदार उप महाप्रबंधक कानपुर टर्मिनल, मोहम्मद इश्तियाक अली मैनेजर ,प्रशांत शर्मा मैनेजर, राहुल कुमार व शिवम कुमार उपस्थित रहे|

Related Articles

AD
Back to top button