कानपुर देहात: रूरा रेलवे लाइन के पास बेहोशी की हालत में मिला युवक, 108 एंबुलेंस ने बचाई जान
रेलवे पुलिस की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस।

कानपुर देहात। रूरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे लाइन के पास एक युवक बेहोशी की हालत में अज्ञात अवस्था में पड़ा मिला। युवक की पहचान मान सिंह (उम्र 26 वर्ष) पुत्र रामपाल, निवासी गांव ज्योतिष, अकबरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मान सिंह रूरा रेलवे लाइन के पास अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसकी सूचना रेलवे पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद इरम खान ने मौके पर पहुंचकर तत्काल मरीज की जांच की और लखनऊ में तैनात ईआरसीपी डॉक्टर सत्या से फोन पर संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इसके बाद प्राथमिक उपचार देते हुए मरीज को सीएचसी रूरा ले जाया गया।
सीएचसी रूरा में तैनात डॉ. संध्या ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां पर युवक का इलाज जारी है। समय रहते सरकारी एंबुलेंस की मदद मिलने से मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम



