बाँदा

नेशनल योगा ओलम्पियाड में खुशी शुक्ला ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

नेशनल योगा ओलम्पियाड की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज की खुशी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अतर्रा/बांदा। नेशनल योगा ओलम्पियाड की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज की खुशी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तहसील स्तर में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता डीएवी इण्टर कालेज बांदा में हुई जिसमें बालिका वर्ग में खुशी के स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया, तथा शुभकामनाएं दी, साथ ही विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध प्रतियोगिता में अनल सिंह प्रथम , प्रशांत कुमार द्वितीय तथा प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी शिक्षकों एवम् प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की, चेतराम, राजेन्द्र कुमार ने परीक्षा संचालन की कालीचरण बाजपेयी अरुण कुमार, शान्ति भूषण यादव निर्णायक भूमिका में रहे सुरेन्द्र शर्मा, बीरेंद्र दीक्षित, सुशील कुमार गर्ग, गिरिजेश मिश्र, सोमनाथ, कमलेश कुमार राजेश कुमार ने सहयोग किया, प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्लास्टिक के प्रयोग से हमें बचना चाहिए यह जानलेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button