हमीरपुर

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा का किया गया आयोजन

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के तत्वाधान में सोमवार को स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन ग्राम तिलसरस विकासखंड मौदहा में किया गया.

हमीरपुर,अमन यात्रा : नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के तत्वाधान में सोमवार को स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन ग्राम तिलसरस विकासखंड मौदहा में किया गया, पदयात्रा का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया.
पदयात्रा को पूर्वी मौदहा के मंडल अध्यक्ष  अतुल सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुज सिंह ने रैली के सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया,रैली में खुले में शौच मुक्त भारत और प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया.
रैली में मंडल मंत्री आलोक सिंह और गांव के अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button