कानपुर देहात में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,कई पुलिसकर्मी किए गए इधर से उधर
कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शनिवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है

- पुलिस महकमे में मची खलबली
पुखरायां।कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शनिवार देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार निरीक्षक महेश दुबे को अपराध निरीक्षक थाना अकबरपुर से मूसानगर थाने का प्रभारी बनाया गया है।वहीं महिला निरीक्षक रीना गौतम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना रनियां से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक योगेंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी कहिंजरी थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली,उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी बाघपुर थाना शिवली से चौकी प्रभारी कहिंजरी थाना रसूलाबाद,उपनिरीक्षक अखिलेंद्र कुमार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय भोगनीपुर से जनशिकायत प्रकोष्ठ,उपनिरीक्षक रामसिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रसूलाबाद से चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक रामकिशुन वर्मा को थाना देवराहट से चौकी प्रभारी रुरवाहार थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को थानाध्यक्ष थाना सट्टी से थाना रनियां,उपनिरीक्षक सोमवीर को चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी भाऊपुर थाना शिवली,उपनिरीक्षक मिलन सिरोही को चौकी प्रभारी असालतगंज थाना रसूलाबाद से थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक संजय दत्त शर्मा को चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर से चौकी प्रभारी संदलपुर थाना मंगलपुर,उपनिरीक्षक कालीचरन कुशवाहा को थानाध्यक्ष थाना मूसानगर से थानाध्यक्ष थाना सट्टी,उपनिरीक्षक मीनेश पचौरी को पुलिस लाइन से थाना साइबर क्राइम,उपनिरीक्षक उमेश शर्मा को चौकी प्रभारी कस्बा अकबरपुर थाना अकबरपुर से पीआरओ पुलिस अधीक्षक,उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी बारा थाना अकबरपुर,उपनिरीक्षक जीतेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी रूरवाहार थाना अकबरपुर से थाना राजपुर,उपनिरीक्षक कौशल कुमार को चौकी प्रभारी संदलपुर थाना मंगलपुर से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल थाना अकबरपुर तथा उपनिरीक्षक केशव देव को चौकी प्रभारी भाऊपुर थाना शिवली से चौकी प्रभारी असालतगंज थाना रसूलाबाद नियुक्त किया गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।
देखे लिस्ट





