गीत

“पर्वत श्रृंखला अरावली”

उद्घोष: अरावली -बचाओ देश बचाओ

यह पर्वत श्रृंखला विशाल अरावली है,

हर भारतीय के लिए खुशियली  हैं।

गुजरात से दिल्ली तक फैली इसकी हरियाली है,

राजस्थान, हरियाण के लिए भी ये भाग्यशाली है।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल…


अरावली सिर्फ पहाड़ों की कतार नहीं हैं,

उत्तर पश्चिम भारत की प्राकृतिक   ढाल है।

जो शुद्ध हवा  पानी को संचित करती,

और रेगिस्तान को आगे न बढ़ने देती ।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल…


अरावली जीवों का जीवन बचाती,

दिल्ली को भी रेगिस्तान से बचाती

हवा को जहरीली ना होने देती,

भूजल स्तर को कम ना होने देती।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल….


अरावली युगांतर में पर्वत से पहाड़ी हो गई

100 मी वाले कोर्ट फैसले से  खाली हो गई

बचाई थी महाराणा प्रताप की जान इसने,

आज अरावली खड़ी-खड़ी अपराधी हो गई।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल…


कुछ कोर्ट फैसले का फायदा उठा रहे है,

वे अपने स्वार्थ में अरावली उजाड़ रहें है।

अपने मुनाफे के लिए अपने देश का,

हवा पानी और भविष्य दांब पर लगा रहे हैं।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल..


अरावली का जीवन कवच टूट जाएगा

मानसून सीधे हिमालय से टकराएगा,

रेगिस्तान की धूल का बदला छाएगा।

हर मौसम  अपना  रूप बदल जाएगा,

अरावली न रही ,तबाही का मंजर आएगा।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल..


अरावली की  सुंदरता का अलग ही सौरभ है,

यह अरावली पत्थर नहीं देश का गौरव है।

इसे झुकना नहीं देंगे अरावली को काटने नहीं देंगे,

चाहे कुछ हो जाए अरावली को बिकने नहीं देंगे।

यह पर्वत श्रृंखला विशाल…

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना में पल्लेदार की मौत,अज्ञात वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर

“…. डॉ. त्रिलोक चन्द( अध्यापक)…”

संविलियन उच्च प्राथमिक बिद्यालय ओरिया रसूलाबाद कानपुर देहात उ. प्र.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button