मनोरंजन

पहाड़ों पर घूमने निकले अर्जुन-मलाइका एक दूसरे की बाहों में सिमटे आए नजर, रोमांटिक तस्वीर वायरल

मलाइका अरोड़ा ने तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, ज‍िसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ रोमांटिक अंदाज में गले लगी नजर आ रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने जो तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, ज‍िसमें वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ रोमांटिक अंदाज में गले लगी नजर आ रही हैं. इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने ल‍िखा, ‘जब तुम आसपास होते हो तो कुछ भी नीरस नहीं होता…’ मलाइका की इस तस्‍वीर पर अर्जुन ने भी कमेंट करने में देरी नहीं की और ल‍िखा ‘मैं सहमत हूं..’ इसके साथ ही आपको बता दें कि 2 द‍िन पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर ‘थैंक्‍स गिव‍िंग’ मैसेज के ल‍िए एक वीडियो शेयर क‍िया था, ज‍िसकी भी पहली तस्‍वीर मलाइका और अर्जुन की तस्‍वीर ही थी.



हाल ही में मलाइका अर्जुन के साथ वेकेशन मनाने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंची थीं. अर्जुन कपूर यहां अपनी फिल्‍म ‘भूत पुल‍िस’ की शूटिंग के ल‍िए आए हुए थे. इस फिल्‍म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान भी हैं और इसी मौके पर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों यहां वेकेशन मनाते हुए नजर आई थीं.

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button