औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव का 27 से होगा शुभारंभ

कस्बे में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में स्थानीय गायत्री परिवार के द्वारा 28 वां जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव का आयोजन आगामी 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से कस्बे के रामलीला मैदान से कलश यात्रा के भव्य शुभारंभ से किया जायेगा। पांच दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा।

 बिधूना, विकास सक्सेना।  कस्बे में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में स्थानीय गायत्री परिवार के द्वारा 28 वां जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव का आयोजन आगामी 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से कस्बे के रामलीला मैदान से कलश यात्रा के भव्य शुभारंभ से किया जायेगा। पांच दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना में गायत्री परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित जिला स्तरीय धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही है।

ये भी – पढ़े- साइबर क्राइम के तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार 

महोत्सव में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अलावा संगीत में प्रज्ञा प्रवचन के अलावा विभिन्न संस्कारों को भी कराया जायेगा। पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिन 31 दिसंबर को विशाल देव गुरु ग्रंथ की स्थापना एवं शाम 5 बजे दीप महायज्ञ के साथ महोत्सव का समापन होगा। जिसको लेकर गायत्री परिवार के द्वारा बैठक कर तैयारियों पर चर्चा के बाद अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।

बैठक में आयोजक मण्डल के एनएस तोमर, जय सिंह सेंगर, गिरीश त्रिपाठी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण प्रताप सिंह सेंगर, राम स्वरूप शाक्य, ब्रज किशोर गुप्ता,अनिल गुप्ता, अनिल यादव, अमित गुप्ता,ईश्वर वर्मा, अजय सेंगर श्याम चौहान, जगदीश चौहान, होतीलाल वर्मा, कन्हैया चौहान, सुनील यादव, पंकज कुशवाह,मनोज श्रीवास्तव पंकज,आदि गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन रामनारायण यादव, शशिप्रभा द्विवेदी, रमा सेंगर व ममता सक्सेना की टोली ने किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button