उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

परंपरा और सेवा का संगम: अकबरपुर में अग्रवाल परिवार की तीसरी और चौथी पीढ़ी ने संभाला शरबत वितरण का जिम्मा

अकबरपुर नगर की मुख्य बाजार स्थित पावर हाउस के सामने टेंट लगाकर अग्रवाल परिवार की ओर से मीठा-मीठा और ठंडा शरबत वितरित किया गया जिसे पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और मौके का जमकर फायदा उठाते हुए एक दो नहीं कई गिलास शरबत पिया इतना ही नहीं कुछ लोग तो बोतलों में भरवा कर निकलते हुए दिखाई पड़े

सुशील त्रिवेदी अमन यात्रा ब्यूरो। अकबरपुर नगर की मुख्य बाजार स्थित पावर हाउस के सामने टेंट लगाकर अग्रवाल परिवार की ओर से मीठा-मीठा और ठंडा शरबत वितरित किया गया जिसे पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और मौके का जमकर फायदा उठाते हुए एक दो नहीं कई गिलास शरबत पिया इतना ही नहीं कुछ लोग तो बोतलों में भरवा कर निकलते हुए दिखाई पड़े। उल्लेखनीय की अग्रवाल हार्डवेयर के नाम से मशहूर स्वर्गीय सती प्रसाद अग्रवाल के सुपुत्र सुरेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल ,महेश अग्रवाल ,रामचंद्र अग्रवाल और मनीष अग्रवाल के अलग-अलग प्रतिष्ठान हैं किंतु सामूहिक योजना में अनेक वर्षों से गर्मियों मे मीठा शरबत का वितरण और सर्दी के मौसम में चाय का वितरण किया जाता है। इस संबंध में वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उक्त व्यवस्था उनके पिताजी के समय से चली आ रही है आज हम लोग दूसरी पीढ़ी के द्वारा शरबत वितरण किया जा रहा है और तीसरी पीढ़ी को यह शिक्षा दी जा रही है कि आगे भी यह कम चलाते रहना चाहिए और इसी के चलते अपने बच्चों को वितरण के लिए खड़ा कर दिया गया है।स अवसर पर अग्रवाल परिवार के स्नेही जनों में जहाँ नगर के व्यापारी रमेश चंद्र गुप्ता,अनूप कुमार त्रिपाठी गोरे, पद्म फर्निचर के मालिक, सुनील अग्रवाल,अमन गुप्ता,अकबरपुर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी रजनीश द्विवेदी आदि उपस्थित हुए वहीँ परिवार की तीसरी पीढ़ी के अर्पित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल और चौथी पीढ़ी के गोपाल अग्रवाल व बहन सिद्धि अग्रवाल शपथ बताते हुए पाए गए।

Related Articles

AD
Back to top button