उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन

विकासखंड मलासा क्षेत्र के अन्तर्गत बलहरामऊ गांव में गुरुवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया.

बरौर,अमन यात्रा । विकासखंड मलासा क्षेत्र के अन्तर्गत बलहरामऊ गांव में गुरुवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें पात्र अपात्र तथा मृतक किसान लाभार्थियों की छटनी की गई।सहायक तकनीकी प्रबंधक राजकीय बीज भंडार डीघ सुमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को बलहरामऊ गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए सोशल ऑडिट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पात्र तथा अपात्र किसान लाभार्थियों की छटनी की गई कुल 173 कृषकों की सूची में कुल 10 किसान मृतक 11 अपात्र पति पत्नी तथा 2 कृषक भूमिहीन पाए गए इन सभी अपात्र किसानों की सूची लखनऊ भेजी जाएगी तथा इनका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची से बाहर किया जाएगा साथ ही पात्र किसान लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेम कुमार ,कृषक निर्मल कुमार, गंगाराम, उमाशंकर, रमेश राठौर आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button