कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फन किड्स प्री स्कूल का वार्षिक प्रगति पत्र वितरण एवं अभिभावक दिशा-निर्देश कार्यक्रम सम्पन्न 

कस्बे के फन किड्स प्री स्कूल का वार्षिक प्रगति पत्र वितरण एवं अभिभावक दिशा-निर्देश समारोह नगर पालिका के बैंक्वेट हाल में हुआ। इस कार्यक्रम में जहां विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं विद्यालय की समस्त गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

Story Highlights
  • पूनम सिंघल के द्वारा छात्रों के सर्वागीण विकास पर प्रकाश डाला गया।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। कस्बे के फन किड्स प्री स्कूल का वार्षिक प्रगति पत्र वितरण एवं अभिभावक दिशा-निर्देश समारोह नगर पालिका के बैंक्वेट हाल में हुआ। इस कार्यक्रम में जहां विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं विद्यालय की समस्त गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें –  सीएलडी इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में बिखेरा हुनर का जलवा  

यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया कि फन किड्स प्री स्कूल ने पिछले वर्षों ने जबरदस्त प्रगति की है और नित्य प्रगति के नये सोपान चढ़ रहा है। इस विद्यालय को किस तरह से और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाया जाये ताकि आने वाले समय में फन किड्स प्री स्कूल को पुखरायां के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में जाना जाये और आज भी यह विद्यालय पुखरायां के विद्यालयों में प्रथम सोपान पर बना हुआ है।

IMG 20230325 WA0059
बताते चलें कि आज कि आज नगर पालिका बैक्वेट हाल में फन किड्स प्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों को वार्षिक प्रगति पल का भी वितरण किया गया। इस दौरान मौजूद विशिष्ट वक्ता सुलभ उत्तम जो कि विजनल एवं एजूकेशनल कंसल्टेंट हैं, ने छात्रों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। पूनम सिंघल के द्वारा छात्रों के सर्वागीण विकास पर प्रकाश डाला गया और विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना ने वार्षिक रिपोर्ट एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बबिता सिंह के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button