कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बलवंत सिंह हत्या मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

थाना रनियां पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में हुई बलवंत सिंह की मृत्यु के मामले में विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरपतार कर न्यायालय भेजा गया है।

अमन यात्रा,पुखरायां। शनिवार को थाना रनियां पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में हुई बलवंत सिंह की मृत्यु के मामले में विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरपतार कर न्यायालय भेजा गया है।

बताते चलें कि पुलिस अभिरक्षा में हुई बलवंत सिंह की मृत्यु के संबंध में थाना रनियां पर धारा 147/302/504/506 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे जिसके क्रम में शनिवार को रनियां पुलिस टीम द्वारा विवेचना में प्रकाश में आए दो आरोपियों सोनू यादव पुत्र अभिलाख सिंह मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम एसओजी तथा दुर्गेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम एसओजी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button