उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बस्ती के बीच भरा गंदा पानी दे रहा बीमारियों का न्योता

नगर पालिका पुखरायां के विवेकानंद नगर अहरौली शेख पुखरायां में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बस्ती के बीच भरा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। जल भराव होने के कारण निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

पुखरायां,अमन यात्रा  : नगर पालिका पुखरायां के विवेकानंद नगर अहरौली शेख पुखरायां में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बस्ती के बीच भरा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। जल भराव होने के कारण निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

नगर पालिका पुखरायां के विवेकानंद अहरौली शेख मोहल्ले में ममता नर्सिंग होम के सामने हाईवे किनारे बस्ती में जल निकासी के लिए नालियां न बनी होने के कारण घरों का गंदा पानी बस्ती के बीच खाली पड़े प्लाटों व रास्तों में भरा है। घरों का गंदा पानी छह माह से अधिक समय से बस्ती के बीच भरा होने के कारण बीमारियां फैलने की आशंका प्रबल हो रही है, वहीं गंदा पानी हाईवे से बस्ती की ओर जाने वाली डामर रोड में काफी ऊंचाई तक भरा होने के कारण लोगों को हाईवे से घरों तक पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के नरेंद्र कटियार, महेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सचान, अरुण कुमार गुप्ता, मुकेश प्रजापति, जगदीश नारायन, भूरा शर्मा, शिवमोहन, रामसेवक वर्मा, गौरव कुमार, प्रीती देवी, रीना देवी, प्रभा, नीलम आदि ने बताया कि बस्ती के बीच जलभराव की समस्या से निदान के लिए नगर पालिका परिषद पुखरायां में कई प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद पुखरायां के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी व एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि बस्ती के बीच पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र करा लोगों को जल भराव की समस्या के निजात दिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button