जालौनचित्रकूटबांदामहोबा

बांदा की छह ग्राम पंचायतों का आया परिणाम, जानें-हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और जालौन में मतगणना का अपडेट

प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों अथवा किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा हंगामा उपद्रव विजय जुलूस और कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई भी हो सकती है।

कानपुर,अमन यात्रा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों के लिए आज फैसले की घड़ी है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज सुबह से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा। शनिवार को सभी स्थलों पर समुचित प्रबंध करा दिए गए हैं। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल पर खास ध्यान दिया जा रहा है। जिसे लेकर हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और जालौन का प्रशासनिक महकमा काफी सजग नजर आ रहा है। पांच जिलों के 20 से ज्यादा मतदान स्थलों पर मतदानकर्मियों की सहूलियत के लिए सभी प्रबंध कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन पांच जिलों का हाल:

  • बांदा में महुआ ब्लाक के छः ग्राम पंचायत चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

1- बांसी में प्रमोद राजपूत ने 352 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामविशाल को 104 मतों से पराजित किया।

2-ग्राम पंचायत मकरी में रामा देवी ने 457 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यकुमारी को 02मतों से पराजित किया।

3-ग्राम पंचायत बरई-मानपुर में योगेंद्र कुमार ने 736 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामभरोसी को 193 मतों से पराजित किया।

4-ग्राम पंचायत पतौरा में विनीता कुमारी ने 529 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी साधना को 374 मतों से पराजित किया।

5-ग्राम पंचायत तेरा में रामबिहारी ने 241 मत प्राप्त करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमचंद्र को 100 मतों से पराजित किया।

6-ग्राम पंचायत मलेहरा-निवादा में वंदना ने 526 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता को 146 मतों से पराजित किया।

7-ग्राम पंचायत हड़हा में अफसार अली ने 745 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुल्तान को 168 मतों से पराजित किया है।

  • हमीरपुर में भरुआ सुमेरपुर से पंचायत चुनाव का पहला परिणाम आया है। इंगोहटा से बीडीसी का चुनाव पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला सिंह परिहार 380मत पाकर विजयी हुई हैं।

हमीरपुर: यहां मतगणना कार्य जिले के सात केंद्रों में पूर्ण कराया जाएगा। जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 2482, प्रधान के 3856, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2479 व जिला पंचायत के 338 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

महोबा: जिले में पंचायत चुनाव में मतदान जिले की 273 पंचायतों का एक ही चरण और एक दिन में 15 अप्रैल को हुआ था। यहां मतगणना चार केंद्रों पर होनी है। इस बार प्रधानी, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के कुल 6914 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 273 ग्राम पंचायतों के लिए 2758 दावेदार प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 212 उम्मीवार मैदान में हैं।

बांदा: यहां से कुल 11515 धुरंधर मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 6228 प्रत्याशी प्रधान पद के हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर 543 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 3097, सदस्य पद में 1647 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चित्रकूट: यहां से पांचों ब्लाक में चारों पद के लिए 8742 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन 11 अप्रैल को नाम वापसी के बाद ग्राम पंचायत सदस्य पद के 2005 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। अब स्थिति ये है कि ग्राम पंचायत सदस्य के 1045, ग्राम प्रधान के 3572, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1721 और जिला पंचायत सदस्य के 331 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जालौन: यहां 574 में 573 ग्राम प्रंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के जिले में 6939 पद हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीटें 630 हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य पद की 25 सीटें हैं।

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button