बिग ब्रेकिंग: शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में शामिल होने वाले शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश
विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को पत्र लिखकर दिए निर्देश।

राजेश कटियार,लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) में शामिल होने वाले शिक्षकों को परीक्षा के दिनों में विशेष अवकाश का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
तीन दिन मिलेगा विशेष अवकाश का लाभ
शासन के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार, आगामी 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपीटेट (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) में जो भी सेवारत शिक्षक शामिल हो रहे हैं, उन्हें परीक्षा तिथि के दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। इसके तहत परीक्षा में बैठने वाले शिक्षकों को ड्यूटी से छूट मिलेगी ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी परीक्षा दे सकें।
शिक्षा निदेशक और बीएसए को निर्देश जारी
विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को इस संबंध में पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। शासन से मिले इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय द्वारा स्थानीय स्तर पर आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।



