बिहार

बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने लगाया हिंदुत्व का तड़का,बोले कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया

योगी ने कहा, हमारा वादा था कि पाकिस्तान में घुसककर आतंकी मारेंगे और मारा. भगवान राम का मंदिर बनाएंगें. कर दिया न पूरा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस को देश में सबसे ज्यादा समय मिला, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया. कारण उनके एजेंडा में ना गरीब थे और न किसान थे. उनके यहां केवल परिवारवाद था. राजद के भी पोस्टर में चार लोगों के अलावा किसी की तस्वीर नहीं दिखती. जब वे पोस्टर में ही स्थान नहीं दे सकते तो सत्ता में क्या देंगे?

वादा था कि पाकिस्तान में घुसककर आतंकी मारेंगे- योगी

योगी ने बीजेपी को वादा पूरा करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि हमने जनता का भी काम किया और राम का भी काम किया. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में विकास कर रही है जबकि नीतीश कुमार बिहार के विकास में लगे हैं. हमने विकास में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया. हमारा वादा था कि पाकिस्तान में घुसककर आतंकी मारेंगे और मारा. भगवान राम का मंदिर बनाएंगें. कर दिया न पूरा. अब तो कोई नहीं कह सकता बीजेपी ने वादाखिलाफी की. बीजेपी नेता ने कोरोना काल में किए गए कार्यो की भी चर्चा की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button